पटना आज कुम्हरार बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी में कुम्हरार विधानसभा के विधायक संजय कुमार गुप्ता ने 17 लाख रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क का शिलान्यास किया।
- सख्त चेतावनी: विधायक ने ठेकेदार और इंजीनियरों को साफ कहा कि सड़क निर्माण में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। खुद काम का निरीक्षण करने की बात कही।
- जलजमाव पर निर्देश: सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण ऐसा हो कि जलजमाव की स्थिति न बने।
- अतिक्रमण हटेगा: सड़क किनारे बने खटाल और अन्य अतिक्रमण तुरंत हटाने का आदेश दिया।
- वेंडिंग जोन की व्यवस्था: सरकार द्वारा वेंडिंग जोन बनाने की योजना है। सड़क पर लगी मीट मुर्गे की दुकानों को एक जगह शिफ्ट किया जाएगा।

उपस्थित गणमान्य
वार्ड पार्षद पूनम शर्मा, प्रतिनिधि सनोज ठाकुर, भाजपा नेता अजय मिश्रा, हीरा सिंह, वरिष्ठ नागरिक ओटे यादव, गोपू यादव सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं रखीं।

“यह सड़क काफी समय से लंबित थी। आज शिलान्यास हुआ है और काम जल्द शुरू होकर जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पहले जो भी सड़क बनी, उसकी स्थिति सही नहीं थी।

लेकिन आज जो भी काम मेरे द्वारा कराया जा रहा है, उसका मैं स्वयं निरीक्षण करूंगा। स्थानीय लोग भी गलत काम की सूचना दें, तुरंत कार्रवाई होगी। मैंने सबको बुलाकर साफ कह दिया है कि काम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अतिक्रमण हटेगा और वेंडिंग जोन बनाकर दुकानों को व्यवस्थित किया जाएगा।”
पटना से पारस नाथ की खास खबर।

