बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना // पारस नाथ गुप्ता !
पटना, 4 अगस्त 2026 पटना नगर निगम मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में नगर आयुक्त यशपाल मीणा और पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह भी मौजूद थे।

बैठक का मुख्य मुद्दा संघ द्वारा तीन सूत्री मांगों को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल था। संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी तीनों मांगें विस्तार से मेयर के सामने रखीं। हर मांग पर बिंदुवार चर्चा हुई।
मेयर सीता साहू ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और संघ की तीनों मांगों के समाधान के पक्ष में है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इन मांगों पर अंतिम निर्णय लेना नगर निगम के वैधानिक अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
इस पर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अनुरोध किया कि निगम अपनी सकारात्मक मंशा को प्रस्ताव के रूप में सशक्त स्थायी समिति और निगम परिषद से पारित कराकर अनुशंसा के साथ नगर विकास एवं आवास विभाग को भेजे।

मेयर ने बैठक में बताया कि संघ की तीनों मांगों पर विचार और अनुशंसा के लिए बुधवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुलाई जाएगी, ताकि आगे की कार्रवाई तय की जा सके।
बैठक में सशक्त स्थायी समिति की सदस्य अनिता देवी, सुनीता देवी, कुमार संजीत, मनोज कुमार और अपर नगर आयुक्त कृष्ण स्वरूप भी उपस्थित रहे।
संघ के प्रतिनिधियों ने बैठक आयोजित करने के लिए मेयर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बैठक में हुई सकारात्मक चर्चा की जानकारी संघ के सदस्यों और सफाई कर्मियों को दी जाएगी और उम्मीद जताई कि मांगों पर जल्द निर्णय होगा।
उल्लेखनीय है कि पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी संघ के आह्वान पर पटना सहित राज्य के विभिन्न नगर निकायों के दैनिक सफाई कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं।
- ऊर्जा सचिव: बिहार बना देश का लीडर, 92 लाख प्रीपेड मीटर से रचा रिकॉर्ड।
- प्रमंडलीय आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
- CSR के तहत ऊर्जा सचिव अजय यादव ने 12 जिलों के आवासीय कन्या विद्यालयों को सौंपे 72 स्मार्ट टीवी
- 2019-2026 में 36 देशों से 274 भगोड़े वापस लाए गए, प्रत्यर्पण बना राष्ट्रीय प्राथमिकता
- मेयर ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से की बैठक, तीन मांगों पर बुधवार को होगी स्थायी समिति में चर्चा
