राजधानी पटना की सड़कों पर 5 दिन से गंदगी का ढेर, बदबू से जीना मुश्किल।

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना // पारस नाथ गुप्ता !

पटना / 4 अगस्त 2026 पटना में पिछले करीब 5-6 दिनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप है। नगर निगम के करीब 4 हजार से ज्यादा सफाईकर्मी स्थायी नौकरी की मांग को लेकर काम छोड़कर हड़ताल पर बैठ गए हैं। नतीजा ये कि पूरा शहर कचरे के पहाड़ में बदल गया है।

गली-मोहल्लों से लेकर मेन रोड तक कूड़े के ढेर लग गए हैं। गर्मी और नमी की वजह से उनसे तेज़ बदबू आने लगी है। स्थानीय लोग डर रहे हैं कि अगर जल्द सफाई नहीं हुई तो बीमारी फैल सकती है।

पटना कचरे से पट गया, सफाईकर्मियों की हड़ताल से हाल बेहाल

क्या है मामला
सफाईकर्मियों की एक ही मांग है – उन्हें पक्का किया जाए। उनका कहना है जब तक सरकार स्थायीकरण पर फैसला नहीं लेती, हड़ताल वापस नहीं होगी।
शनिवार को कंकड़बाग इलाके में तो हंगामा भी हुआ। जब अधिकारी पुलिस के साथ कचरा उठवाने वाली गाड़ियां निकालने पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया। दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा।

सरकार vs कर्मचारी
एक तरफ सरकार अपने स्टैंड पर अड़ी है, दूसरी तरफ कर्मचारी भी झुकने को तैयार नहीं। इस खींचतान में आम जनता पिस रही है।

नगर निगम ने कुछ जगहों पर पुलिस की देखरेख में सफाई करवाने की कोशिश की। वीरचंद पटेल पथ जैसी सड़कों पर इसी तरह सफाई हुई। लेकिन ये नाकाफी साबित हो रहा है।

RLSP के नेता माधव आनंद ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा “जिस मांग को लेकर हड़ताल है सरकार उसे पूरा नहीं कर पा रही। राजधानी में कचरे के ढेर से महामारी का खतरा बढ़ गया है। पहले से ही राज्य में कई बीमारियां हैं।”

अभी हालात ये हैं कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कचरे की सड़ांध और मक्खियों की वजह से रोज़मर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

अब देखना ये है कि सरकार और हड़ताली कर्मचारियों के बीच बात कब बनती है, वरना पटना की सफाई व्यवस्था और ज्यादा बिगड़ सकती है।

#patnanagarnigam #ward39 #safaikaramchari

#patnametro #sitasahu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!