बरामद स्मैक का अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 1.40 करोड़ रुपये

दिनांक 02-06-2026 की रात्रि में मानवीय आसूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक मोo अली साबरी के नेतृत्व में SOG-02 एवं हीट-03 टीम द्वारा अररिया नगर थाना क्षेत्र में संयुक्त छापामारी की गई।

छापामारी के दौरान दो कुख्यात स्मैक तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

1. *गुड्डू कुमार*, पिता- लक्ष्मण यादव, ग्राम- नंदलाली, वार्ड नं-05, थाना- बीरा, जिला- सहरसा 

2. *रणधीर कुमार*, पिता- गणेशी यादव, ग्राम- सरोजा, वार्ड नं-09, थाना- बलुआ हाट, जिला- सहरसा

*बरामदगी का विवरण:*

1. *स्मैक*: 07 पैकेट, कुल वजन 700 ग्राम, अनुमानित मूल्य लगभग 1 करोड़ 40 लाख रुपये 

2. *मोबाइल फोन*: 02 अदद (एंड्रायड) 

3. *नगद राशि*: 840 रुपये

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को विधिवत कार्रवाई के उपरांत नगर थाना, अररिया को सुपुर्द कर दिया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्र की जा रही है। साथ ही इंट्रागेशन एवं ई-डोसियर रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया प्रगति पर है।

अररिया पुलिस नशा कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। जिले को नशा मुक्त बनाने हेतु इस प्रकार की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। आम नागरिकों से अनुरोध है कि नशा/तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत निकटतम थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!