‘राउंड राउंड’ से अरविंद अकेला कल्लू का नया धमाका, ‘भोजपुरी धूम’ की धमाकेदार एंट्री

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना / पारस नाथ गुप्ता !

वाराणसी: भोजपुरी संगीत जगत में नया तूफान लेकर आया है सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का लेटेस्ट सॉन्ग ‘राउंड राउंड’। पा रा म्यूजिक के नए म्यूजिक वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ की शुरुआत इसी गाने से हुई है और रिलीज होते ही इसने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर धूम मचा दी है।

वाराणसी में भव्य लॉन्च इवेंट के दौरान ‘राउंड राउंड’ को दर्शकों के सामने पेश किया गया। गाने में अरविंद अकेला कल्लू बिल्कुल नए स्टाइलिश अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी दमदार एनर्जी, धांसू डांस मूव्स और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस फैंस को झूमने पर मजबूर कर रही है। कल्लू के साथ शिल्पी राज की सुरीली आवाज ने गाने में चार चांद लगा दिए हैं। वहीं म्यूजिक वीडियो में एंजेल लिज़ा का ग्लैमरस अंदाज भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

कलाकारों ने जताई खुशी
सफलता पर अरविंद अकेला कल्लू ने कहा, “‘राउंड राउंड’ फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है। भोजपुरी संगीत आज ग्लोबल लेवल पर पहुंच रहा है और ऐसे गाने उसे नई ऊंचाई देंगे। हर उम्र के लोग इसे एंजॉय करेंगे।”
शिल्पी राज ने भरोसा जताया कि यह गाना आने वाले दिनों में शादियों, पार्टियों और हर उत्सव की प्लेलिस्ट में टॉप पर रहेगा।

भोजपुरी धूम’ का बड़ा विजन
पा रा म्यूजिक की सह-संस्थापक एवं एमडी राशना पोचकनावाला ने बताया कि ‘भोजपुरी धूम’ का मकसद दर्शकों तक हाई क्वालिटी और ओरिजिनल कंटेंट पहुंचाना है। सह-संस्थापक पवन सूद ने इसे भोजपुरी इंडस्ट्री में लंबे समय के निवेश और क्रिएटिव ग्रोथ की दिशा में अहम कदम बताया।

टीम जिसने बनाया हिट
गीत के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं जबकि संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है। पीआरओ रंजन सिन्हा का कहना है कि जिस रफ्तार से गाने को प्यार मिल रहा है, ‘राउंड राउंड’ जल्द ही भोजपुरी का सबसे बड़ा चार्टबस्टर साबित होगा।

कहां देखें: ‘राउंड राउंड’ का ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है। रिलीज के कुछ ही घंटों में गाने को जबरदस्त व्यूज और पॉजिटिव कमेंट्स मिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!