पटना, 13 जुलाई 2026 समाहरणालय, पटना की जन-सम्पर्क शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी कुन्दन कुमार ने पीएम सूर्यघर योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में सोलर पैनल लगाने के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि इच्छुक विद्युत उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर पैनल संयंत्र लगाने की प्रक्रिया तेज की जाए। इसके लिए स्ट्रक्चर, इन्वर्टर, अर्थिंग किट, एसी डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स, वायर और स्मार्ट मीटर जैसे सभी जरूरी उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही काम की गति बढ़ाने के लिए मैनपावर भी बढ़ाने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत सरकार द्वारा दिए जा रहे अनुदान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ ले सकें।
बैठक में बताया गया कि कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर निःशुल्क सोलर पैनल लगाने का प्रावधान है। इसके लिए उपभोक्ताओं से सहमति पत्र लेने की प्रक्रिया तेज करने को कहा गया। पटना जिले में कुल 5585 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाने हैं।
कुन्दन कुमार ने कहा कि मिशन मोड में स्मार्ट मीटर और सोलर पैनल लगाने का काम पूरा कर नवंबर तक लक्ष्य हासिल किया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त शुभम कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।
- ऊर्जा सचिव: बिहार बना देश का लीडर, 92 लाख प्रीपेड मीटर से रचा रिकॉर्ड।
- प्रमंडलीय आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
- CSR के तहत ऊर्जा सचिव अजय यादव ने 12 जिलों के आवासीय कन्या विद्यालयों को सौंपे 72 स्मार्ट टीवी
- 2019-2026 में 36 देशों से 274 भगोड़े वापस लाए गए, प्रत्यर्पण बना राष्ट्रीय प्राथमिकता
- मेयर ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से की बैठक, तीन मांगों पर बुधवार को होगी स्थायी समिति में चर्चा
