पटना: 182-बांकीपुर विधानसभा उप निर्वाचन 2026 के लिए मैदान में 26 उम्मीदवार, शिकायत के लिए 24X7 हेल्पलाइन और ईमेल जारी

पटना समाहरणालय ने 182-बांकीपुर विधानसभा उप निर्वाचन 2026 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग को 24X7 सक्रिय कर दिया है। साथ ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी गई है।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन और ईमेल नंबर जारी
पटना समाहरणालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार उप चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग का 24X7 कॉल सेंटर काम करेगा।
हेल्पलाइन नंबर: 0612-2999528, 0612-2999529
ईमेल: expenditurecellbankipur2026@gmail.com

इसके अलावा चुनाव के दौरान Police, Flying Squad और SST टीम की जांच में आम जनता को होने वाली असुविधा के निवारण के लिए 3 सदस्यीय जिला स्तरीय शिकायत समिति भी बनाई गई है। समिति का कार्यालय निर्वाचन व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग, तीसरा तल, हॉल नं 317, पटना समाहरणालय में होगा।

शिकायत समिति के सदस्य:

  1. शुभम कुमार, अपर निदेशक उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, पटना – 9031071726
  2. विजय कुमार पाठक, नोडल पदाधिकारी व्यय लेखा एवं अनुश्रवण कोषांग – 9122731991, 9471004474
  3. राजेन्द्र कुमार चंद्रवंशी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, समाहरणालय कोषागार, पटना – 9931482760

बांकीपुर में 26 उम्मीदवार मैदान में
निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 के तहत जारी सूची के अनुसार 182-बांकीपुर उप चुनाव के लिए कुल 26 उम्मीदवारों के नाम वैध पाए गए हैं।

प्रमुख दलों के उम्मीदवार:

  • राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी: तनवीर आलम
  • भारतीय जनता पार्टी: नीरज कुमार
  • राष्ट्रीय जनता दल: रेखा कुमारी
  • जन सुराज पार्टी: प्रशांत किशोर

अन्य उम्मीदवार: समता पार्टी, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी, अखिल भारतीय जन संघ, राइट टू रिकॉल पार्टी, भारतीय आम अवाम, प्राउटिस्ट ब्लॉक इंडिया, बिहार जस्टिस पार्टी, भारतीय जवान किसान पार्टी, राष्ट्रीय अपना दल, प्रगतिशील जनता पार्टी सहित 9 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

निर्दलीय उम्मीदवारों में लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, अभय चौधरी, बृजेश पटेल जैसे नाम भी शामिल हैं।

पटना प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन या किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!