पटना: विशेष विधि-व्यवस्था के कारण बिहार पुलिस के सभी अवकाश 24 जुलाई से अगले आदेश तक बंद

पटना | बिहार पुलिस मुख्यालय ने विशेष विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यभर की पुलिस में सभी प्रकार के अवकाश तत्काल प्रभाव से बंद कर दिए हैं।

बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि-व्यवस्था प्रभाग द्वारा 23 जुलाई 2026 को जारी पत्र संख्या बल/01-बल-37-2017/387 के अनुसार, 24 जुलाई 2026 से अगले आदेश तक पुलिस के सभी कर्मियों के अवकाश रद्द रहेंगे। पत्र में कहा गया है कि विशेष परिस्थिति को छोड़कर किसी भी प्रकार की छुट्टी नहीं दी जाएगी।

अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था, बिहार द्वारा जारी इस आदेश को पुलिस महानिदेशक, बिहार का अनुमोदन प्राप्त है।

किन्हें भेजा गया आदेश
यह पत्र डीजीपी, सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी, रेलवे, एसटीएफ, आर्थिक अपराध इकाई, विशेष शाखा, सभी क्षेत्रीय और जिला एसपी सहित बिहार पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा गया है। साथ ही प्रशिक्षण केंद्रों के प्राचार्यों को भी सूचनार्थ प्रतिलिपि भेजी गई है।

आदेश में सभी अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय के इस फैसले को राज्य में संभावित विशेष परिस्थिति और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!