सरकारी बंगला मिलने पर भी राबड़ी देवी का बंगला से लगाव क्यों? शहनवाज़ हुसैन!

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को लाइव सुना।

इस अवसर पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात सुनने के लिए देश के हर कोने से लोग लाइव जुड़ते हैं। ‘मन की बात’ आज जन-जन की आवाज बन चुकी है।”

राबड़ी देवी के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री हुसैन ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें अच्छा बंगला आवंटित किया गया है, इसके बावजूद उनका बंगाल से विशेष लगाव समझ से परे है।

उन्होंने सवाल उठाया, “क्या अति पिछड़ों को बंगाल में रहने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए? सबको सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए।”

श्री हुसैन ने आगे कहा कि श्रीमती राबड़ी देवी को आवंटित सरकारी बंगला अब किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित हो चुका है। ऐसे में उन्हें नैतिकता के आधार पर स्वयं बंगला खाली कर देना चाहिए। भाजपा को इसके लिए कोई फोर्स बुलाने की आवश्यकता नहीं है। हमें विश्वास है कि वे स्वयं बंगला खाली कर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!