बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों की पढ़ाई के लिए केंद्र सरकार दे रही है वित्तीय सहायता

पटना 04 JUN 2026 श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बीड़ी, चुना पत्थर एवं डोलोमाइट तथा लोहे, मैंगनीज़ और क्रोम अयस्क खनन श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा में आर्थिक सहायता हेतु, कक्षा 1 से उच्च शिक्षा तक ₹1000/- से ₹25000/- तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ

इस योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में लाभप्राप्त करने हेतु पात्र विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (National Scholarship Portal) पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है।

प्री-मैट्रिक (कक्षा 1 से 10 तक) के लिए अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026 एवं पोस्ट-मैट्रिक (कक्षा 11 एवं उससे ऊपर) के लिए अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026 है।

आवेदन ऑनलाइन माध्यम से https://scholarships.gov.in पोर्टल पर की जा सकती है। पात्रता एवं अन्य संबंधित जानकारी/शर्तें राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

पात्र विद्यार्थी अपने विद्यालय/महाविद्यालय में संपर्क स्थापित कर, अपने आवेदन को केवल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से ही भरना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!