बिहार 24 लाइव पटना // पारस नाथ की खबर !
पटना 5 जून, पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव प्रसाद हास्पिटल मुजफ्फरपुर पहुंचे और आगजनी के शिकार मृतकों के पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और एक मृतक के परिवार को तत्काल 20 हजार नकद राशि की सहायता की।

सांसद पप्पू यादव ने उन सभी अस्पतालों का दौरा किया जहां आगजनी के बाद घायलों को भर्ती कराया गया है।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि यह घटना घोर लापरवाही का नतीजा है और सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। सांसद ने सभी मृतकों के घरवालों को 20 बीस हजार की सहायता राशि और घायलों को 10 दस हजार देने की घोषणा की है।

पप्पू यादव ने कहा की बिहार सरकार ने पूरी स्वास्थ व्यवस्था को माफियाओ के हाथ में दे दिया हैं.

बिना किसी लाइसेंस और सुविधा के ये अस्पताल माफिया मरीजों को लूटते है . मैं सरकार से मांग करता हूँ की सरकार इन अस्पताल माफियाओं पर तुरंत कार्रवाई करे और पीड़ितों के परिजनों को सम्मानजनक आर्थिक सहायता प्रदान करें .भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार सख्त कदम उठाए
PappuYadav #RajeshRanjan #PurniaMP #JanAdhikarParty #PappuYadavHelps
