राबड़ी देवी से हटी Z-Plus सुरक्षा, नाराज पूर्व CM ने सभी जवानों को लौटाया, आवास पर पसरा सन्नाटा

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना :-पारस नाथ की खबर !

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की Z-Plus श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। इस फैसले से नाराज राबड़ी देवी ने अपने आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया।

सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार के आदेश के बाद CRPF के जवानों ने राबड़ी आवास खाली कर दिया। इसके तुरंत बाद राबड़ी देवी ने राज्य सरकार से मिले बाकी सुरक्षाकर्मियों को भी लौटा दिया।

फिलहाल 10 सर्कुलर रोड स्थित उनके आवास पर सन्नाटा पसरा है। RJD नेताओं का कहना है कि यह फैसला राजनीतिक बदले की भावना से लिया गया है। वहीं गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि थ्रेट परसेप्शन की समीक्षा के बाद सुरक्षा घेरा कम किया गया है।

फिलहाल RJD की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन पार्टी के अंदर इसे लेकर भारी नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!