सखी गृह उद्योग फाउंडेशन द्वारा कंकड़बाग में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, विधायक संजय कुमार गुप्ता ने किया उद्घाटन।

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क // पारस नाथ गुप्ता की रिपोर्ट !

पटना, कंकड़बाग: जनसेवा और लोककल्याण के उद्देश्य से आज सखी गृह उद्योग फाउंडेशन द्वारा संजय गांधी नगर, हनुमान नगर, कंकड़बाग, पटना-20 में एक मेगा स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र (183) के लोकप्रिय विधायक संजय कुमार गुप्ता के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर में सुदीक्षा मानसिक रोग हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। मुख्य चिकित्सक डॉ. विनय कुमार (MBBS, MD), डॉ. प्रियंका शर्मा (MBBS, MS) एवं डॉ. अमित कुमार (MDS, Gold Medalist) ने बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें आवश्यक परामर्श, प्राथमिक उपचार एवं चिकित्सकीय सलाह प्रदान की।

कार्यक्रम में वार्ड-45 के पार्षद  राजकुमार , वार्ड-46 की पार्षद  पूनम शर्मा , समाजसेवी  रीता देवी , नागेंद्र ,  राघव पाठक ,  राजेश  सहित सखी गृह उद्योग फाउंडेशन के  संजीव पाठक  एवं  कौशलेन्द्र शर्मा  समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विधायक संजय कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त समाज और विकसित भारत के निर्माण का आधार हैं।

क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिविर उनके
लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित के कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।

#PatnaNews #Kumhrar #HealthCamp #MegaSwasthyaShivir #SanjayKumarGupta #SakhiGrihUdyogFoundation #Kankarbagh #Bihar #JanSeva #SwasthBharat #ViksitBharat #KumhrarVidhansabha #HealthAwareness

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!