विश्व साइकिल दिवस 2026 पर पटना में गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000+ साइकिल चालकों ने भरी हुंकार

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना // पारस नाथ गुप्ता !

पटना, 07 जून 2026: विश्व साइकिल दिवस 2026 के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण, खेल प्रशिक्षण केंद्र पटना द्वारा बिहार सरकार एवं सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” का भव्य आयोजन किया गया। फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर निकली इस रैली में 1,000 से अधिक साइकिल चालकों ने हिस्सा लिया।

आयकर गोलंबर से शुरू होकर पटना जू होते हुए वापस आयकर गोलंबर पर संपन्न हुई 10 किमी की इस रैली में खिलाड़ियों, युवा स्वयंसेवकों, फिटनेस प्रेमियों, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, आरपीएफ, एनसीसी के जवानों, अधिकारियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

मुख्य अतिथि पटना साहिब विधायक रत्नेश कुशवाहा ने कहा, “साइकिलिंग सिर्फ व्यायाम नहीं, जीवनशैली है। हर नागरिक सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल जरूर चलाए। यह सेहत के साथ पर्यावरण को भी बचाती है।”

इस अवसर पर बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार, ईएसआईसी पटना के क्षेत्रीय निदेशक निरंजन कुमार, बिहार साइक्लिंग संघ के सचिव कौशल कुमार, कर्नल प्रकाश सिंह एवं कर्नल राम सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।

एसएआई एसटीसी पटना के केंद्र प्रभारी सोमेश्वर राव ने बताया कि “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” हर रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हो रहा है। इसका लक्ष्य हर आयु वर्ग को सक्रिय जीवनशैली और नियमित साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना है।

सहयोगी संस्थाएं: डेकाथलॉन पटना, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, आरपीएफ, एनसीसी पटना, ईएसआईसी क्षेत्रीय कार्यालय पटना, बिहार ओलंपिक संघ, बिहार साइक्लिंग संघ, बिहार योगासन संघ, बिहार सेपक टकरॉ संघ, बिहार जिम्नास्टिक संघ, पीईएफआई बिहार चैप्टर, क्रीड़ा भारती, सीए एसोसिएशन ऑफ इंडिया पटना चैप्टर, पतंजलि वेलनेस सेंटर, टीम सीआईएसआरओ, माई भारत।

कार्यक्रम का समापन फिट इंडिया आंदोलन के तहत फिटनेस, सक्रिय जीवनशैली और पर्यावरण जागरूकता के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

#FitIndiaMovement #SundaysOnCycle #WorldBicycleDay2026 #CyclingForHealth #FitIndia #SAIPatna #PatnaCycling #GreenPatna #HealthyBihar #CyclingCommunity #SundayFitness #MyBharat


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!