पटना बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क // पारस नाथ गुप्ता !
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने SAFF Women’s Championship 2026 जीतने पर भारतीय महिला फुटबॉल टीम को बधाई दी है। उन्होंने X पर पोस्ट कर टीम के प्रदर्शन की सराहना की।
सम्राट चौधरी ने लिखा कि पूरे टूर्नामेंट में टीम ने शानदार प्रदर्शन, अदम्य साहस और उत्कृष्ट खेल भावना दिखाई। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह देश की बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

उन्होंने पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
गौरतलब है कि SAFF Women’s Championship दक्षिण एशिया की महिला फुटबॉल टीमों के बीच खेला जाने वाला प्रमुख टूर्नामेंट है।
