बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क // पारस नाथ गुप्ता !
पटना: बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज बिहार विधानमंडल परिसर में पूरी ताकत के साथ उतरे। मौका था बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए NDA प्रत्याशियों के नामांकन का।

सम्राट चौधरी ने खुद परिसर में मौजूद रहकर NDA उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाया। X पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा कि नामांकन के इस ऐतिहासिक अवसर पर वे उपस्थित रहे और सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

2026 का सेमीफाइनल शुरू
विधान परिषद का यह चुनाव 2026 को राजनीतिक गलियारों में विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल माना जा रहा है। NDA ने नामांकन में एकजुटता दिखाकर विपक्ष को साफ संदेश दे दिया है कि गठबंधन पूरी तरह तैयार है।
सम्राट का अंदाज
सम्राट चौधरी की मौजूदगी ने नामांकन को सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं रहने दिया, बल्कि इसे शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया। उनके इस कदम से कार्यकर्ताओं में जोश दोगुना हो गया है।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि NDA के ये प्रत्याशी ऊपरी सदन की जंग में कितनी बड़ी जीत दर्ज करते हैं।
चुनावी सरगर्मी शुरू हो चुकी है। बिहार में सियासी पारा चढ़ने वाला है।
