शहीद साधन रवानी के 35वें शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर आयोजित, ‘पंख एक नई दिशा’ सम्मानित

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना // पारस नाथ गुप्ता !

धनबाद, 8 जून 2026: शहीद साधन रवानी के 35वें शहादत दिवस के अवसर पर आज शहर में श्रद्धांजलि सभा सह रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक संस्था ‘पंख एक नई दिशा’ को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

संस्था को रक्तदान और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर एवं सराहनीय कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा संस्था को मोमेंटो, पौधा और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ‘पंख एक नई दिशा’ की पिंकी गुप्ता ने आयोजक नागेंद्र रवानी एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह सम्मान हमारी पूरी टीम की मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। हम आगे भी इसी तरह रक्तदान और सामाजिक कार्यों से लोगों की मदद करते रहेंगे।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर शहीद साधन रवानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोग किया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!