बिहटा बालू घाट डकैती कांड: पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी,5 अपराधी गिरफ्तार ।

पटना, 10 जून 2026 नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति-444/26 के अनुसार, बिहटा बालू घाट डकैती कांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

5 जून 2026 की रात ब्रह्मचारी कंस्ट्रक्शन क्लस्टर 17B में 10-12 नकाबपोश अपराधियों ने 1.80 लाख रुपये और मोबाइल की डकैती की थी। वादी के लिखित आवेदन पर बिहटा थाना कांड संख्या-567/26, BNS 2023 की धारा-310(2) और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।

नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, दानापुर-2 के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। 9 जून 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 3 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही लाईनर की भूमिका निभाने वाले 2 अन्य अपराधियों को भी दबोचा गया।

अवैध हथियार बरामदगी के संबंध में बिहटा थाना कांड संख्या-580/26 दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आशीष कुमार उर्फ कल्लू का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर चांदी, संदेश और उदवंतनगर थानों में लूट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत 13 मामले दर्ज हैं। वहीं पवन कुमार उर्फ लगवों पर भी बिहटा और नौबतपुर थाने में 3 केस दर्ज हैं।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

पटना से पारस नाथ की खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!