बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना / पारस नाथ गुप्ता !
पटना, भंवर पोखर बगीचा वार्ड 39 में आज 20 जून 2026 को – अतिपिछड़ा समाज की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को पटना नगर निगम के स्मार्ट सामुदायिक भवन, भंवर पोखर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों को रेखांकित करना था।

कार्यक्रम में बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन दीपू चंद्रवंशी ने किया।

इस अवसर पर वार्ड 42 के पार्षद कैलाश यादव, मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार ‘पप्पू’, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी नेतृत्व तथा ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सफलता के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। साथ ही राष्ट्र की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं और पिछले 12 वर्षों में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने सेवा और सुशासन को प्राथमिकता दी है।
