फेक इनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माफी कब मांगेंगे :तेजस्वी यादव।

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना/ पारस नाथ !

पटना 20 जून 2026 :बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के कर्पूरी सभागार में पत्रकारों के सवाल के जवाब में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि भोजपुर के शाहपुर में भरत तिवारी का फेक एनकाउंटर किया गया है। इन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई फेक एनकाउंटर हुए हैं वह भी जात देखकर। इन्होंने कहा कि गायघाट और मधुबनी के मुजफ्फरपुर के मामले पर अभी न्याय नहीं मिला है, लोक न्याय की उम्मीद में है,लेकिन सरकार सोई हुई है। इन्होंने फेक एनकाउंटर के मामले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से माफी की मांग की है। मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि एक तरफ वो जांच कराने की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर भरत तिवारी के माता-पिता और गांव वालों पर एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं।

तेजस्वी ने आगे कहा कि टेंडर माफिया रिशु श्री के मामले से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। और असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाकर रिशु सिंह के मामले में बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास चल रहा है। इन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा ,आवास, फेक एनकांउटर जैसे मामलों को ध्यान भटकाने के लिए ही लगातार प्रयास जारी है। रिशु श्री का मामला 20 से 25 हजार करोड रुपए के भ्रष्टाचार का मामला है। और इसमें बड़े लोग हैं।

इन्होंने आगे कहा कि बिहार में अपराध और अपराधियों का बोलबाला है और सरकार के स्तर से अपराधियों पर कार्रवाई की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। उन इन्होंने कहा कि बिहार में शराब माफिया उगाही में लगे हुए हैं और सरकार के स्तर से ऐसे लोगों को बचाया जा रहा है।
इन्होंने कल हो रहे नीट की परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी है और कहा कि भारतीय सेना को नीट की परीक्षा में लगाया जा रहा है लेकिन छात्र छात्राओं के भविष्य को जिन लोगों ने बर्बाद किया है और जो प्रश्न पत्र लीक मैं शामिल रहे हैं उनको बचाया जा रहा है। नीट परीक्षा में छात्र-छात्राओं को जो नुकसान हुआ है उस पर सरकार में बैठे हुए लोग कुछ नहीं बोल रहे हैं बड़े लोगों को बचाने की साजिश चल रही है। बिहार सरकार बड़ी-बड़ी घोषणाएं करती है लेकिन परीक्षार्थियों के लिए ना तो ट्रेन की सुविधा होती है और ना ही परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए बस या अन्य तरह की सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है। छल कपट से बनी सरकार छात्रों और छात्राओं के साथ किस तरह का व्यवहार करती है ये लोगों ने देखा है। सरकार इस मामले में गंभीर और सजग नहीं है जिस कारण परीक्षार्थियों को परेशानियां झेलनी पड़ती है।
इन्होंने आगे कहा कि बिहार में गरीबों के घरों और झोपड़ियों को तोड़ा जा रहा है गरीबों के साथ न्याय नहीं हो रहा है और गरीब किस तरह से जीवन यापन कर रहे हैं इतनी भीषण गर्मी में भी बुलडोजर चल रहे हैं। आखिर सरकार की मंशा क्या है? महिलाओं को दस हजार देने के बाद बिहार सरकार महिलाओं को 1 लाख 90 हजार देना क्यों नहीं चाहती है, सम्राट चौधरी जी बतायें।
इन्होंने आगे कहा कि कोचिंग मामले पर सीबीआई जांच के लिए सरकार को लिखा है सरकार को चाहिए की दूध का दूध पानी का पानी करने के लिए इसकी सीबीआई से जांच करवाएं। महंगाई चरम पर है पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बार -बार बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकार के द्वारा आम जनों के हितों में इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसा लगता है कि बिहार में और देश में आम जनों के हितों के खिलाफ काम करने वाली सरकार है जो जनता के आवाज को सुनना भी पसंद नहीं करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!