पटना में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 91,500 रुपये जुर्माना वसूला

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क/ पटना

पटना, 24 जून 2026: जिलाधिकारी कुन्दन कुमार के निर्देश पर आज पटना में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक साथ 8 अंचलों में कार्रवाई की।

कहाँ-कहाँ चला अभियान:

  • पटना सिटी अंचल: NH-30 बाईपास थाना मोड़ से दीदारगंज तक
  • पाटलिपुत्रा अंचल: शिवपुरी अटल पथ से रोड नंबर जीरो और आसपास
  • अजीमाबाद अंचल: जीरो माईल से बैरिया बस स्टैंड व NH-30 पर
  • फुलवारीशरीफ: NH-139 से एम्स गोलंबर व नगर रोड तक
  • नूतन राजधानी अंचल: GPO गोलंबर से स्टेशन गोलंबर होते हुए वीणा सिनेमा हॉल तक
  • बांकीपुर अंचल: बाजार समिति रामपुर रोड
  • कंकड़बाग अंचल: राजेंद्र नगर टर्मिनल से कॉलोनी मोड़ तक
  • खगौल: लखनीबिगहा मोड़ से मुस्तफापुर कैंट रोड तक
  • दानापुर: रामजयपाल मोड़ से RPS मोड़ तक

कार्रवाई के दौरान सड़कों व फुटपाथ पर रखी कई सामग्रियां जब्त की गईं। साथ ही स्थायी और अस्थायी ढांचों को भी तोड़ा गया।

आज के अभियान में अतिक्रमणकारियों से कुल 91,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रशासन के मुताबिक अब तक इस अभियान में कुल 15,06,250 रुपये दंड के रूप में वसूले जा चुके हैं।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!