WJAI बिहार प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अक्षय आनंद अध्यक्ष और सागर कुमार बने महासचिव


बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क/ पटना

पटना। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) ने बिहार प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल की स्वीकृति के बाद राष्ट्रीय महासचिव मधुप मणि “पिक्कू” ने पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

मुख्य नियुक्तियाँ:

  • प्रदेश अध्यक्ष: अक्षय आनंद, LiveCities
  • महासचिव: सागर कुमार, News Haat

उपाध्यक्ष: प्रफुल झा (Pratek News), अंशु कुमार झा (News PR), अभिषेक सिंह (IANS News Agency) और अमर कुमार सिन्हा (बिहार पत्रिका)

सचिव: करुणा कुमारी (Patna Press), रोहित मेहता (BBN News), रौशन सनगही (Inquilab India, भागलपुर) और अंजनी पांडेय (प्रभात खबर)

संयुक्त सचिव: राज कमल (प्रभात खबर), अरविंद जी (SDF न्यूज़), सुभाष यादव (जयनगर न्यूज़) और आदित्य कुमार (JamGhat Live)

अन्य पदाधिकारी:

  • ऑफिस सेक्रेटरी: सिमरनजीत सिंह (बिहार न्यूज़)
  • कोषाध्यक्ष: रत्नेश पांडेय (Bihar News Today)
  • वर्किंग कमिटी सदस्य: रवि भूषण (भारत वार्ता)

राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल और सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने नई टीम को बधाई दी और उम्मीद जताई कि ये पदाधिकारी संगठन को और मजबूत बनाएंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षय आनंद ने कहा कि कार्यकारिणी के बचे हुए पदों पर जल्द ही योग्य और सक्रिय सदस्यों का मनोनयन किया जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!