STF की बड़ी कार्रवाई: 118 ग्राम हीरोइन के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, 23.60 लाख की बरामदगी

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना // पारस नाथ गुप्ता !

पटना, 03 जुलाई 2026 STF की नारकोटिक्स सेल ने SOG-03, SOG-13, DIU बेगूसराय और GRP बरौनी के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाकर नशे की तस्करी करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 118 ग्राम हीरोइन बरामद की गई है।

क्या बरामद हुआ:

  • हीरोइन (कोटा-10 पीस): 118 ग्राम, बाजार मूल्य लगभग 23,60,000 रुपये
  • मोबाइल फोन: 4
  • नगदी: 6,100 रुपये

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. सुबोध साह – पिता रामनारायण साह, निवासी महनार, थाना महनार, जिला वैशाली
  2. मुन्ना कुमार – पिता सुखड़ी पासवान, निवासी वार्ड 24 महनार, थाना महनार, जिला वैशाली
  3. सविता देवी – पति बसुदेव महतो, निवासी जगतपुर भटोलिया, थाना परू, जिला मुजफ्फरपुर
  4. कौशल्या देवी – पति श्यामबाबू पासवान, निवासी दिघी (ब्लॉक चौक के पास), रामाशीष चौक, हाजीपुर, जिला वैशाली

ऑपरेशन का विवरण:
नारकोटिक्स सेल के उपाधीक्षक श्री विनय कृष्ण, श्री संजीव, दीपक सर और सुमित शेखर सर के निर्देशन में यह संयुक्त कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्करों का नेटवर्क बिहार, असम सहित कई राज्यों में फैला हुआ है। इनसे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

फिलहाल सभी 4 अभियुक्तों को अग्रिम कार्रवाई के लिए GRP बरौनी को सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही ई-डोजियर और इंटरोगेशन रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

STF ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!