किशनगंज, 05 जुलाई 2026 नारकोटिक्स सेल STF को मिली गुप्त सूचना के आधार पर SOG-13, ANTF और किशनगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किशनगंज से पटना जा रही एक बस से 232 ग्राम हीरोइन के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हीरोइन की बाजार में कीमत करीब 47 लाख रुपये बताई जा रही है।

कैसे हुई गिरफ्तारी:
पुलिस उपाधीक्षक विनय कृष्ण, संजीव और दीपक कुमार के निर्देशन में टीम ने रैकी और तकनीकी विश्लेषण के बाद किशनगंज से वैशाली जा रही जय जगदंबे बस BR-43 P9426 को किशनगंज नगर थाना क्षेत्र के फायरिंग गोला चेक पोस्ट के पास रोका। STF से मिले फोटो से सत्यापन कर बस में सवार 3 संदिग्धों की पहचान की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से हीरोइन बरामद हुई।
बरामदगी:
- हीरोइन (कोटा-20 पैकेट): 232 ग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य 47,00,000 रुपये
- एंड्रॉयड मोबाइल: 4
गिरफ्तार तस्कर:
- सोनू कुमार – पिता मुन्नीलाल सिंह, निवासी गोविंदपुर, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली। ये पहले आर्म्स एक्ट में बिदुपुर थाना से जेल जा चुके हैं।
- गौतम कुमार – पिता शंभू सिंह, निवासी जुरामनपुर, थाना बिदुपुर, जिला वैशाली
- माया देवी – पति आजाद कुमार, निवासी चेतन गंज, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
क्या कहा पुलिस ने:
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों का नेटवर्क असम से बिहार तक फैला हुआ है। इनसे बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाला जा रहा है। साथ ही इनका पूर्व आपराधिक इतिहास भी पता किया जा रहा है।
फिलहाल तीनों आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए किशनगंज नगर थाना के हवाले कर दिया गया है। इनका इंटरोगेशन रिपोर्ट और ई-डोजियर तैयार किया जा रहा है।
STF ने कहा है कि राज्य में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
