औराई में 4 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, सरकारी मूल्य 10 लाख रुपएSTAW/SOG और औराई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

मुजफरपुर/ पटना पुलिस उपाधीक्षक निशान्त गौरव के निर्देशन में STAW/SOG-14 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आज बड़ी कार्रवाई की गई। STAW/SOG-14, SOG-04, चीता-18, HIT-4 औराई थाना की संयुक्त टीम ने औराई थाना क्षेत्र के ग्राम मधुबन में छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधकर्मी की पहचान मुन्नू कुमार उर्फ मुन्नू साह, पिता बिन्देश्वर साह, निवासी मधुबन वार्ड नं.-15, थाना- औराई, जिला- मुजफ्फरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उसकी किराना दुकान से गिरफ्तार किया।

क्या बरामद हुआ
तलाशी के दौरान उसके पास से 4 पैकेट अवैध चरस, कुल वजन लगभग 4 किलोग्राम बरामद किया गया। बरामद चरस का अनुमानित सरकारी मूल्य लगभग 10 लाख रुपए बताया जा रहा है। इसके अलावा एक स्मार्टफोन भी जब्त किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई
गिरफ्तार तस्कर से प्रारंभिक पूछताछ के बाद Interrogation Report तैयार कर उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए औराई थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

अपराधिक इतिहास
पूछताछ में पता चला कि मुन्नू साह पर पहले से औराई थाना कांड संख्या 137/25, दिनांक 26.06.2025, धारा 30(A) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास का भी पता लगा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!