पटना, 07 जुलाई 2026 सोशल मीडिया पर महाबोधि एक्सप्रेस में यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटने की वायरल खबर को रेल पुलिस ने खारिज कर दिया है। जांच में मामला पूरी तरह भ्रामक निकला।

pic by AI
राजकीय रेल पुलिस, पटना के अनुसार बीमार यात्री निवास कुमार, नवादा निवासी का बयान लिया गया। यात्री ने बताया कि वह नई दिल्ली से गया महाबोधि एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहे थे।
क्या कहा यात्री ने
- ट्रेन में घर का खाना और सीलबंद पानी ही लिया था। किसी से कुछ नहीं खाया-पिया।
- भीड़ और गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ी थी।
- किसी ने नशीला पदार्थ नहीं दिया और न ही कोई आपराधिक घटना हुई।
- उनका मोबाइल और ट्रॉली बैग सफर में कहीं छूट गया है।
पुलिस का निष्कर्ष
रेल पुलिस ने बयान, तथ्यों और CCTV फुटेज की जांच के बाद स्पष्ट किया कि इस मामले में बाहरी हस्तक्षेप या नशीला पदार्थ खिलाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
रेल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी खबर शेयर करने से पहले उसकी पुष्टि कर लें।
“यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है” – राजकीय रेल पुलिस, पटना
