पटना / 13 जुलाई पुलिस मुख्यालय ने कानून-व्यवस्था को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए राज्यभर में 6 दिवसीय विशेष समकालीन अभियान चलाया। इसका मकसद था पुलिस टीम पर हमला, हर्ष फायरिंग और भीड़ द्वारा हिंसा जैसे संगीन मामलों में फरार अभियुक्तों को पकड़ना और लंबित कांडों का निष्पादन करना।

Pic BY GOOGLE
दिनांक 05.07.2026 से 10.07.2026 तक चले इस अभियान की कमान सभी जिलों में पुलिस अधीक्षक और वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने खुद संभाली। हर जिले में विशेष टीमों का गठन कर फरार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई।
अभियान की बड़ी उपलब्धियां
इस 6 दिन के अभियान में कुल 365 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। मामलेवार आंकड़े इस प्रकार हैं:
- पुलिस टीम पर हमला: 348 गिरफ्तारियां
- हर्ष फायरिंग: 14 गिरफ्तारियां
- भीड़ द्वारा हिंसा: 3 गिरफ्तारियां
सर्वाधिक गिरफ्तारी वाले जिले
अभियान में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 3 जिले रहे:
- नवगछिया: 63 गिरफ्तारियां
- मोतिहारी: 41 गिरफ्तारियां
- कटिहार: 32 गिरफ्तारियां
बिहार पुलिस मुख्यालय ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमले और सार्वजनिक हिंसा को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया कि इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे ताकि अपराधियों में कानून का भय बना रहे और आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हो।
- ऊर्जा सचिव: बिहार बना देश का लीडर, 92 लाख प्रीपेड मीटर से रचा रिकॉर्ड।
- प्रमंडलीय आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
- CSR के तहत ऊर्जा सचिव अजय यादव ने 12 जिलों के आवासीय कन्या विद्यालयों को सौंपे 72 स्मार्ट टीवी
- 2019-2026 में 36 देशों से 274 भगोड़े वापस लाए गए, प्रत्यर्पण बना राष्ट्रीय प्राथमिकता
- मेयर ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से की बैठक, तीन मांगों पर बुधवार को होगी स्थायी समिति में चर्चा
