सीतामढ़ी में हथियार और चरस के साथ कुख्यात गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

सीतामढ़ी/ 12 जुलाई 2026 बैरगनियां थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे कुख्यात अपराधी फैजान मंसूरी उर्फ छोटू को पुलिस ने हथियार और चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में होने वाली संभावित वारदात टल गई।

पुलिस उपाधीक्षक निशान्त गौरव के निर्देशन में 12 जुलाई को STAW-14 को मिली सूचना पर SOG-14, SOG-04, HIT-4, SWAT-2, चीता-18, SSB 20वीं बटालियन और बैरगनियां थाना की टीम ने जमुआ गांव में संयुक्त छापेमारी की। इस दौरान चकवा वार्ड नंबर-08 निवासी फैजान मंसूरी उर्फ छोटू पिता नासिर मंसूरी को दबोचा गया।

पुलिस ने उसके पास से 3 देशी राइफल, 6 कारतूस और 1.3 किलो चरस बरामद किया है। बरामद हथियारों में .315 बोर एक नाली राइफल, .315 बोर दो नाली राइफल और 12 बोर दो नाली राइफल शामिल है। इसके अलावा अपाचे बाइक BR05BL-2769 और एक स्मार्ट फोन भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए बैरगनियां थाना को सौंप दिया गया। छापेमारी के दौरान उसके अन्य साथी भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार फैजान के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम के तहत बैरगनियां और ढाका थाना में 5 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अन्य आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!