नई दिल्ली/पटना, 16 जुलाई 2026 प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के तीसरे दिन भी उद्योग विभाग, बिहार सरकार का बिहार पैवेलियन उद्योग जगत और खरीदारों के लिए प्रमुख आकर्षण बना रहा। वस्त्र एवं परिधान क्षेत्र में बिहार के बढ़ते अवसरों को जानने के लिए बड़ी संख्या में आगंतुक पैवेलियन पहुंचे।

*दिग्गजों ने लिया पैवेलियन का जायजा*
आज पैवेलियन में आंध्र प्रदेश की हथकरघा एवं वस्त्र मंत्री एस. साविता, इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष जावेद अशरफ, महाराष्ट्र रेशम निदेशालय के उप निदेशक डॉ. महेंद्र बी. धावले और बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यापारी आयोग के नामित सदस्य रोहित चंद्र ने भ्रमण किया।

इस दौरान हथकरघा एवं रेशम निदेशालय के निदेशक डॉ. विद्या नंद सिंह, एमएसएमई निदेशक अमन समीर और उद्योग निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।

अतिथियों को बिहार की टेक्सटाइल नीतियों, कौशल विकास कार्यक्रमों, निवेश अनुकूल माहौल और विकसित हो रहे औद्योगिक इकोसिस्टम की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी ने बिहार की समृद्ध वस्त्र परंपरा, जीआई-टैग उत्पादों और राज्य सरकार के उद्योग-समर्थक प्रयासों की सराहना की।

*निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी*
बिहार पैवेलियन में राज्य की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, जीआई उत्पादों के साथ आधुनिक टेक्सटाइल एवं अपैरल वैल्यू चेन को प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रदर्शनी के दौरान कई निवेशकों, उद्योग प्रतिनिधियों और खरीदारों ने बिहार में निवेश और विस्तार को लेकर विशेष रुचि दिखाई।

तीसरे दिन मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि बिहार अब टेक्सटाइल और परिधान उद्योग के लिए देश के उभरते निवेश गंतव्यों में शामिल हो रहा है। कुशल कार्यबल, समृद्ध परंपरा और प्रगतिशील नीतियां इसे निवेशकों के लिए आकर्षक विकल्प बना रही हैं।

*आमंत्रण*
उद्योग विभाग ने सभी निवेशकों, उद्यमियों और आम आगंतुकों से अपील की है कि वे 17 जुलाई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली के हॉल-11, स्टॉल A4 में स्थित बिहार पैवेलियन का अवश्य भ्रमण करें और राज्य में उपलब्ध संभावनाओं को जानें।
- ऊर्जा सचिव: बिहार बना देश का लीडर, 92 लाख प्रीपेड मीटर से रचा रिकॉर्ड।
- प्रमंडलीय आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
- CSR के तहत ऊर्जा सचिव अजय यादव ने 12 जिलों के आवासीय कन्या विद्यालयों को सौंपे 72 स्मार्ट टीवी
- 2019-2026 में 36 देशों से 274 भगोड़े वापस लाए गए, प्रत्यर्पण बना राष्ट्रीय प्राथमिकता
- मेयर ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से की बैठक, तीन मांगों पर बुधवार को होगी स्थायी समिति में चर्चा
