पटना: 30 जुलाई को होगा बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, 25 उम्मीदवार मैदान में

पटना समाहरणालय में डीएम और एसएसपी ने की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग
बिहार विधान सभा के 182-बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के रिक्त पद के लिए उप निर्वाचन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना ने मंगलवार 28.07.2026 को मतदान से 48 घंटे पूर्व समाहरणालय, पटना के सभाक्ष में प्रेस को पूरी जानकारी दी।

महत्वपूर्ण तिथियां
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार बांकीपुर उपचुनाव का कार्यक्रम इस प्रकार है:

  • मतदान की तिथि: 30.07.2026 गुरुवार
  • नामांकन की अंतिम तिथि: 13.07.2026
  • नामांकन की संवीक्षा: 14.07.2026
  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 16.07.2026
  • मतगणना: 03.08.2026 सोमवार
  • चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने की अंतिम तिथि: 04.08.2026

कितने उम्मीदवार?
बांकीपुर सीट पर कुल 40 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। 26 नामांकन वैध पाए गए। 1 उम्मीदवार ने नाम वापस लिया। अब मैदान में 25 उम्मीदवार बचे हैं।

मतदाता और मतदान केंद्र

  • कुल मतदाता: 3,79,616
    • पुरुष: 2,00,060 | महिला: 1,79,533 | तृतीय लिंग: 23
  • 85+ आयु के मतदाता: 3,166
  • दिव्यांग मतदाता: 1,024
  • कुल मतदान केंद्र: 422, सभी शहरी क्षेत्र में
  • विशेष केंद्र: 1 महिला मतदान केंद्र, 1 युवा मतदान केंद्र, 1 दिव्यांग मतदान केंद्र और 30 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सुरक्षा और निगरानी

  • EVM/VVPAT: मतदान के लिए 1180 बैलेट यूनिट, 590 कंट्रोल यूनिट और 633 VVPAT आवंटित किए गए हैं।
  • निगरानी टीम: 9 FS, 18 SST, 6 VST, 3 VVT और 42 सेक्टर ऑफिसर तैनात।
  • प्रेक्षक: सामान्य प्रेक्षक शिव सहाय अवस्थी, व्यय प्रेक्षक शिव प्रताप सिंह और पुलिस प्रेक्षक राकेश अग्रवाल की नियुक्ति की गई है। तीनों जिला अतिथि गृह, पटना में ठहरे हैं।
  • आदर्श आचार संहिता: मतदान से 48 घंटे पहले रैली, जुलूस और लाउडस्पीकर पर रोक। बाहरी नेताओं को क्षेत्र छोड़ना होगा।

जब्ती और कार्रवाई
चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए अब तक की कार्रवाई:

  • नकद जब्त: 38.79 लाख रुपये
  • शराब जब्त: 4419.03 लीटर, कीमत 21.29 लाख रुपये
  • अन्य सामग्री: 2.27 लाख रुपये मूल्य की
  • लाइसेंसी हथियार जमा: 1098
  • बिना लाइसेंस हथियार: 4 जब्त, 21 कारतूस बरामद
  • MCC उल्लंघन के मामले: 5 दर्ज

मतदान के लिए जरूरी दस्तावेज
जिन मतदाताओं के पास EPIC कार्ड नहीं है वे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड सहित 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र में से कोई एक ला सकते हैं। सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग और मोबाइल रखने की सुविधा होगी।

मतगणना और डिस्पैच

  • डिस्पैच सेंटर: राजकीय कन्या +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय, बांकीपुर
  • मतगणना केंद्र: कला भवन, एएन कॉलेज, पटना

जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0612-2999721 / 0612-2999723 और हेल्पलाइन 1950 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे 30 जुलाई को बढ़-चढ़कर मतदान करें और चुनाव को इको-फ्रेंडली बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!