बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना // पारस नाथ गुप्ता !
पटना, 30 जुलाई 2026 समाहरणालय, पटना की जन-सम्पर्क शाखा के अनुसार बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न हुआ। इस उप निर्वाचन में कुल 34.30 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कुल 422 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए 8 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 16 जोनल दंडाधिकारी और 42 सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारियों के साथ लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। सभी मतदान केंद्रों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए थे और गतिविधियों की लाइव वेबकास्टिंग भी की गई।

जिला स्तर पर बने नियंत्रण कक्ष से जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, पुलिस पर्यवेक्षक राकेश अग्रवाल और उप विकास आयुक्त शुभम कुमार पूरी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे। जहां से भी शिकायतें मिलीं, उन्हें तुरंत सेक्टर और जोनल पदाधिकारियों को भेजकर समाधान कराया गया।
कुंदन कुमार, पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सजगता और सतर्कता से काम करने के निर्देश दिए।
मतदान केंद्रों पर छायादार प्रतीक्षा केंद्र, वोटर सुविधा केंद्र, पेयजल, दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर तथा मोबाइल होल्डर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मतदान को उत्सव का रूप देने के लिए गांधी मैदान स्थित सेंट जेवियर हाई स्कूल के मतदान केंद्र को पिंक बूथ बनाया गया, जहां मतदान दल की सभी सदस्य महिलाएं थीं। ए.एन. कॉलेज में एक मतदान केंद्र पूरी तरह दिव्यांग कर्मियों द्वारा संचालित किया गया, जबकि शताब्दी भवन स्थित बूथ पर सभी मतदान कर्मी युवा थे।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार ने स्वच्छ, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग के लिए बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं और चुनाव कार्य से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के प्रति आभार व्यक्त किया है।
- ऊर्जा सचिव: बिहार बना देश का लीडर, 92 लाख प्रीपेड मीटर से रचा रिकॉर्ड।
- प्रमंडलीय आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
- CSR के तहत ऊर्जा सचिव अजय यादव ने 12 जिलों के आवासीय कन्या विद्यालयों को सौंपे 72 स्मार्ट टीवी
- 2019-2026 में 36 देशों से 274 भगोड़े वापस लाए गए, प्रत्यर्पण बना राष्ट्रीय प्राथमिकता
- मेयर ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से की बैठक, तीन मांगों पर बुधवार को होगी स्थायी समिति में चर्चा
