गौरी चक (पटना), 10 जून 2026 विहटा-सरमेरा रोड के वेलदारी चक में मध निषेध विभाग ने बुधवार दोपहर 2 बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर बड़ी कामयाबी हासिल की। टीम ने ट्रक संख्या HR39E 0141 से 3096.720 लीटर विदेशी शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये है।

निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले सजावट के सामान के बीच छिपाकर रखी गई 348 कार्टून यानी 3700 बोतल शराब जब्त हुई।

मौके से ट्रक ड्राइवर सन्नी कुमार, निवासी रोहतक, हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि यह खेप हरियाणा से कटिहार ले जाई जा रही थी।
इस टीम में निरीक्षक अजीत कुमार, SI सोनम कुमारी, ASI अजीत पटेल, ASI डब्लू कुमार तथा सिपाही अभिजित, सुरेन्द्र, प्रदीप और संदीप शामिल थे।
