भाजपा कार्यकर्ता दीपू चंद्रवंशी की तुलना अटल जी से, रविशंकर प्रसाद ने किया सम्मान।

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना // पारस नाथ गुप्ता !

पटना, भंवर पोखर : वार्ड 39, भंवर पोखर स्थित हनुमान संस्कार मंदिर निवासी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दीपू चंद्रवंशी को पटना साहिब के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी से तुलना कर सम्मानित किया।

रविशंकर प्रसाद ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि “दीपू चंद्रवंशी जैसे छोटे कार्यकर्ता ही भाजपा की असली ताकत हैं। इनका समर्पण, निष्ठा और सेवा भाव अटल जी की याद दिलाता है। अटल जी भी एक साधारण कार्यकर्ता से उठकर देश के शिखर पुरुष बने थे।”

दीपू चंद्रवंशी लंबे समय से वार्ड 39 में पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। सामाजिक कार्यों और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को लेकर क्षेत्र में उनकी अलग पहचान है। सांसद के इस बयान के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

हनुमान संस्कार मंदिर क्षेत्र के भाजपा समर्थकों ने इसे हर बूथ कार्यकर्ता का सम्मान बताया। लोगों का कहना है कि अटल जी से तुलना होना हर कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!