12 साल बेमिसाल: जनता का विश्वास, विकास का आधार


पटना, 12 जून 2026 पटना साहिब के लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज पटना महानगर के चांदमारी रोड में निर्माणाधीन नाले एवं सड़क का स्थल निरीक्षण किया।

गुणवत्ता और गति पर जोर
निरीक्षण के दौरान सांसद महोदय ने निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। स्थानीय नागरिकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाला एवं सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से युद्धस्तर पर शीघ्र पूरा किया जाए।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या से स्थायी राहत मिल सकेगी।

विकास के प्रति प्रतिबद्धता
सांसद ने दोहराया कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। “12 साल बेमिसाल — जनता का विश्वास, विकास का आधार” के संकल्प के साथ हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।

कार्यकर्ता भी रहे मौजूद
इस अवसर पर पार्टी के मंडल अध्यक्षगण तथा मंडल एवं जिला स्तर के कार्यकर्तागण भी उपस्थित रहे। सभी ने निर्माण कार्य को समय पर पूरा कराने का भरोसा दिलाया।

चांदमारी रोड का यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर स्थानीय लोगों को जाम और जलभराव से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!