पटना साहिब सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार दिल्ली संसद भवन परिसर में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के साथ योग अभ्यास में शामिल हुए।

योग अभ्यास के पश्चात प्रसाद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर योग एक वैश्विक जन आंदोलन बन गया है।

भारत का योग आज पूरी दुनिया का अभूतपूर्व योग बन गया है। हमें गर्व है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने योग को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया। योग को अंतर्राष्ट्रीय योग बनाने के लिए UN रिपोर्ट के अनुसार 99.9% देशों ने सहमति दी और आज योग जापान, चीन, अफ्रीका, यूरोप, अफगानिस्तान यहां तक कि पाकिस्तान में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

