पटना, बुधवार 08.07.2026 182-बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने अवैध गतिविधियों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। नकदी, शराब और अन्य प्रलोभन की वस्तुओं के उपयोग पर रोक के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में इन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ बैठक हुई।

बैठक में क्या हुए बड़े निर्देश
बैठक में सामान्य प्रेक्षक शिव सहाय अवस्थी, पुलिस प्रेक्षक मुख्तार मोहसिन और व्यय प्रेक्षक शिव प्रताप सिंह भी मौजूद थे।
- सख्त निगरानी: व्यय कोषांग के वरीय प्रभारी राजीव रंजन प्रभाकर ने बताया कि फ्लाइंग और स्टैटिक सर्विलांस टीमों की प्रतिनियुक्ति हो चुकी है। टीमों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।
- आचार संहिता का पालन: सामान्य प्रेक्षक शिव सहाय अवस्थी ने उप चुनाव क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः पालन कराने का निर्देश दिया।
- व्यय पर नजर: व्यय प्रेक्षक शिव प्रताप सिंह ने कहा कि सभी अभ्यर्थी चुनावी खर्च के लिए अलग से बैंक खाता खोलें। अवैध और संदेहपूर्ण बैंक ट्रांजेक्शन पर भी नजर रखी जाएगी। फ्लाइंग सर्विलांस टीम के वाहनों में जीपीएस लगाने का निर्देश भी दिया गया।
- शालीनता से जांच: डीएम कुन्दन कुमार ने निर्देश दिया कि जांच के दौरान पूरी शालीनता बरती जाए। महिलाओं की जांच सिर्फ महिला पदाधिकारी द्वारा ही सुनिश्चित की जाए।
कौन रहे मौजूद
बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा, उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार सहित आयकर, वाणिज्य-कर, मद्य निषेध आदि विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है।
- ऊर्जा सचिव: बिहार बना देश का लीडर, 92 लाख प्रीपेड मीटर से रचा रिकॉर्ड।
- प्रमंडलीय आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
- CSR के तहत ऊर्जा सचिव अजय यादव ने 12 जिलों के आवासीय कन्या विद्यालयों को सौंपे 72 स्मार्ट टीवी
- 2019-2026 में 36 देशों से 274 भगोड़े वापस लाए गए, प्रत्यर्पण बना राष्ट्रीय प्राथमिकता
- मेयर ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से की बैठक, तीन मांगों पर बुधवार को होगी स्थायी समिति में चर्चा
