बाँकीपुर उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा, जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने सभी कोषांगों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश

पटना, गुरुवार, 09.07.2026 | बाँकीपुर विधानसभा उप निर्वाचन को लेकर जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज समाहरणालय में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कोषांग अपने-अपने कार्यों में गति लाएं और समय पर सभी तैयारियों को पूरा कर लें।

इन बिंदुओं की हुई समीक्षा
बैठक में मतदान कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, उनका प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता अभियान, मतदान सामग्रियों की व्यवस्था, सुरक्षा बलों के आवासन और मतगणना से संबंधित सभी बिंदुओं पर सूक्ष्मता से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने आदर्श आचार संहिता का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

बैठक में सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रशासन ने कहा कि उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!