पटना में 9 अंचलों में चला अतिक्रमणमुक्ति अभियान, 43,200 रुपये जुर्माना वसूला

पटना, 10 जुलाई 2026 जिलाधिकारी पटना कुन्दन कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिला प्रशासन, पटना नगर निगम और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के 9 अंचलों में व्यापक अतिक्रमणमुक्ति अभियान चलाया।


प्रशासन ने नूतन राजधानी, पाटलिपुत्रा, अजीमाबाद, कंकड़बाग, बांकीपुर, पटना सिटी सहित 3 नगर परिषदों में सड़कों और नालों पर हुए अतिक्रमण हटाए।

प्रमुख स्थान:

  • नूतन राजधानी अंचल: महावीर कॉलोनी, रोड नं. 02 बेउर मोड़ से बेउर जेल गेट तक
  • पाटलिपुत्रा अंचल: मंदिरी नाला काठपुल से काली मंदिर बांस घाट, एल.सी.टी. घाट गोसाई टोला, पाटलिपुत्रा गोलम्बर से बोरिंग चौराहा
  • अजीमाबाद अंचल: जीरो माइल से बैरिया बस स्टैंड, मसौढ़ी मोड़
  • दानापुर निजामत: शाहपुर थाना से दाउदपुर तक
  • कंकड़बाग अंचल: वार्ड 31 से ओल्ड बाईपास
  • बांकीपुर अंचल: सैदपुर रामपुर बकरी मंडी तक
  • पटना सिटी अंचल: नाला पर मछली मंडी से पटना साहिब स्टेशन तक
  • नगर परिषद खगौल: शिव मंदिर दल्लूचक से डी.आर.एम. कार्यालय कैंट रोड तक
  • नगर परिषद फुलवारीशरीफ: एनएच-139 थाना गोलम्बर से नया टोला तक
  • अभियान के दौरान सड़क पर रखी गई कई प्रकार की सामग्रियां जब्त की गईं। स्थायी और अस्थायी रूप से बनी अवसंरचनाओं को हटाया/तोड़ा गया।

आज के अभियान में दंड के रूप में 43,200 रुपये की वसूली की गई। वहीं जुलाई माह में अबतक कुल 8,33,300 रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।

जिला प्रशासन ने कहा कि शहर को जाम और जलजमाव से मुक्त रखने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!