मुख्यमंत्री ने 6 पेंशन योजनाओं की राशि डीबीटी से ट्रांसफर की, पटना के 4.56 लाख लाभुकों को मिला लाभ

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना / पारस नाथ गुप्ता !

*पटना, 10 जुलाई 2026* मुख्यमंत्री *सम्राट चौधरी* ने शुक्रवार को सामाजिक सुरक्षा की छः पेंशन योजनाओं की जून माह की राशि डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में ट्रांसफर की।


1.  मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना
2.  इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 
3.  लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना
4.  इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना
5.  बिहार निःशक्तता पेंशन योजना
6.  इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना

पटना जिले में इन योजनाओं के कुल *4,56,563 पेंशनधारी* हैं। मुख्यमंत्री द्वारा डीबीटी के माध्यम से जून माह की पेंशन के रूप में *65,32,10,300 रुपये* सीधे लाभुकों के खाते में भेजे गए।

समाहरणालय पटना में आयोजित कार्यक्रम में 65 पेंशनधारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े।

इस दौरान जिलाधिकारी *कुन्दन कुमार* ने कार्यक्रम में मौजूद श्री शिवनाथ विश्वकर्मा, श्री भागीरथ सरकार, श्रीमती शीला देवी, नेहा राज एवं राजेश कुमार को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त शुभम कुमार, अपर समाहर्ता विशेष कार्यक्रम, डीपीओ आईसीडीएस, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

पेंशन मिलने पर सभी लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखी गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!