नवंबर 2026 तक पीएम सूर्य घर योजना का लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : मुख्य सचिव

पटना, 10 जुलाई 2026 बिहार के मुख्य सचिव *प्रत्यय अमृत* की अध्यक्षता में शुक्रवार को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (ULA) की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत *नवंबर 2026 तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा* किया जाए। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभाग और कार्यान्वयन एजेंसियां मिशन मोड में काम करें।

pic by Google

उन्होंने सभी जिलों का फील्ड विजिट प्लान तैयार कर नियमित निरीक्षण करने, कमजोर प्रदर्शन करने वाली एजेंसियों की सघन निगरानी करने और सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही रूफटॉप सोलर एवं नेट मीटरिंग के कार्यों में तेजी लाने और *हर सोमवार को प्रगति की विस्तृत समीक्षा* करने के निर्देश दिए।
ऊर्जा सचिव सह अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, BSPHCL *अजय यादव* ने कहा कि लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सभी एजेंसियों, जिला प्रशासन एवं विद्युत कंपनियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करना होगा।

उन्होंने निर्देश दिया कि *सोमवार से सभी जिलों में रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन अभियान तेज* किया जाए और प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप काम हो। प्रत्येक जिले में पर्याप्त तकनीकी एवं फील्ड मानव संसाधन सुनिश्चित किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को समय पर इंस्टॉलेशन और नेट मीटरिंग की सुविधा मिल सके।

अजय यादव ने कहा कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं।
बैठक में ऊर्जा सचिव, सभी विद्युत कंपनियों के प्रबंध निदेशक, विभागीय अधिकारी तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े।

बैठक में जिला-वार प्रगति, रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन, नेट मीटरिंग, लंबित आवेदनों के निष्पादन और एजेंसियों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारियों को सभी जिलों की *दैनिक प्रगति मॉनिटर* करने और लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि समन्वित प्रयास से राज्य में योजना का लक्ष्य समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!