पटना | मद्य निषेध विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार 12/7/26 को दोपहर 2:00 बजे थाना परसा बाजार क्षेत्र के महुली पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।

मद्य निषेध निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने वहां खड़ी एक ट्रक संख्या DDOIT-9717 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 346 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई।
इसमें लगभग 10,104 बोतल यानी 3069.36 लीटर शराब शामिल है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 37,00,000 रुपये बताई जा रही है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान श्री भगवान और विक्रम सिंह के रूप में हुई है। दोनों हरियाणा के झज्जर और कनकर गांव के रहने वाले हैं।

हरियाणा से पटना लाई जा रही थी शराब
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह विदेशी शराब की खेप रोहतक, हरियाणा से लोड कर पटना के जीरो माइल ले जाई जा रही थी। वहां से इसे आगे किसी अन्य व्यक्ति को डिलीवर करना था।

छापेमारी टीम में शामिल पदाधिकारी:
- अजीत कुमार – निरीक्षक, मद्य निषेध
- सोनम कुमारी – अवर निरीक्षक
- अजीत पटेल – अवर निरीक्षक
- ASJ अभिजीत
- संदीप
- राजकुमार साह – सिपाही

पुलिस ने जब्त शराब और ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ कर शराब के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
मद्य निषेध विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
- ऊर्जा सचिव: बिहार बना देश का लीडर, 92 लाख प्रीपेड मीटर से रचा रिकॉर्ड।
- प्रमंडलीय आयुक्त ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
- CSR के तहत ऊर्जा सचिव अजय यादव ने 12 जिलों के आवासीय कन्या विद्यालयों को सौंपे 72 स्मार्ट टीवी
- 2019-2026 में 36 देशों से 274 भगोड़े वापस लाए गए, प्रत्यर्पण बना राष्ट्रीय प्राथमिकता
- मेयर ने कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों से की बैठक, तीन मांगों पर बुधवार को होगी स्थायी समिति में चर्चा
