“पुलिस की लापरवाही से गई बंटी की जान, दोषियों और जिम्मेदार अफसरों पर हो कार्रवाई” – प्रशांत किशोर

पटना। जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर उपचुनाव प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने गुरुवार को न्यू करबिगहिया में बंटी कुमार यादव हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

पीके ने उठाए 3 बड़े सवाल:

  1. गिरफ्तारी: नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दी जाए।
  2. पुलिस पर कार्रवाई: कोतवाली और जक्कनपुर थाने के लापरवाह पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो। परिवार का आरोप है कि 2 दिन में बंटी को ढूंढने का वादा करने के बाद भी पुलिस ने सहयोग नहीं किया।
  3. मुआवजा और नौकरी: पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा और पत्नी/परिवार के योग्य सदस्य को नौकरी दी जाए।
“जाति, गमछा, धर्म देखकर गोली मारो”: प्रशांत किशोर का सरकार पर विस्फोटक हमला। #patna

मीडिया से बात करते हुए पीके ने कहा कि पुलिस पहले अपराध रोकती नहीं और बाद में मृतक के चरित्र पर सवाल उठाती है। अगर बंटी शराब के धंधे में था तो केस क्यों नहीं था? थाना क्षेत्र में अवैध काम पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव नहीं।

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “जाति, गमछा और धर्म देखकर” वाले बयान से अपराधियों का हौसला बढ़ रहा है। सरकार को अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!