बांकीपुर उपचुनाव: मिथिलेश सिंह ने बीजेपी अध्यक्ष के आग्रह पर वापस लिया नामांकन, नीरज सिन्हा को दिया समर्थन

बिहार 24 लाइव न्यूज़ डेस्क पटना / पारस नाथ गुप्ता !

पटना/ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाले मिथिलेश कुमार सिंह ने गुरुवार 16 जुलाई 2026 को दोपहर 2:45 बजे अपना नाम वापस ले लिया। निर्वाची पदाधिकारी, 182 बांकीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र, पटना कार्यालय ने इसकी रसीद भी जारी कर दी है।

मिथिलेश सिंह ने अपना नामांकन वापस लेने की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितिन नवीन जी के आग्रह पर उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया है।

उन्होंने आगे कहा, “और मेरा पूर्ण समर्थन भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा जी को रहेगा। मैं अपने शुभचिंतकों से क्षमा मांगते हुए आपका आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने मेरा समर्थन दिल से किया।”

क्या है पूरा मामला
बांकीपुर सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मिथिलेश सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा भरा था। लेकिन चुनाव से ठीक पहले पार्टी आलाकमान के कहने पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब उन्होंने खुलकर बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मिथिलेश सिंह के नाम वापस लेने और नीरज सिन्हा को समर्थन देने से बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की स्थिति मजबूत हो सकती है।

नामांकन वापसी के बाद अब बांकीपुर में चुनावी मुकाबला और साफ हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!